गणेश जी की आरती इन हिंदी | Ganesh ji ki Aarti Lyrics in Hindi

Ganesh ji ki Aarti Lyrics in Hindi: हमारे हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य करने से पहले, पूजा पाठ और अन्य सभी शुभ अवसरों के दौरान सबसे पहले भगवान गणेश की आरती गई जाती है।

इस आरती की शुरुआत ही बहुत मंगलमय है, “जय गणेश जय गणेश देवा, के उद्घोष के साथ होती हैं। इस आरती में गणेश जी के विभिन्न रूपों का गुणगान होता है जैसे एकदंत(एक दांत वाले), चार भूजाधारी(चार हाथ वाले), और मूषक वाहन(चूहे की सवारी करने वाले) आदि के रूप में। श्री हनुमान चालीसा इन हिंदी

Jay Ganesh Jay Ganesh Deva Lyrics

Ganesh ji ki Aarti Lyrics in Hindi
Ganesh ji ki Aarti Lyrics in Hindi

इस आरती में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बाधाओं को दूर करने वाले देव के रूप में वर्णित किया गया है। इससे हमें जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती को सामना करने की शक्ति मिलती है। भगवान गणेश के आशीर्वाद से भक्त को कठिन मार्ग पर चलने में आसानी होती है।

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।

शिवजी की आरती 

लडुवन का भोग लगे सन्त करें सेवा।

एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी।

मस्तक सिन्दूर सोहे मूसे की सवारी।

अन्धन को आंख देत कोढ़िन को काया।

Jay ganesh jay ganesh deva lyrics in hindi
Jay ganesh jay ganesh deva lyrics in hindi

बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया।

लडुवन का भोग लागे सन्त करें सेवा।

हार चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा।

दीनन की राज राखो शम्भु-सुत वारी।

कामना को पूरा करो जग बलिहारी।

इसलिए भगवान गणेश की आरती, उनके प्रति भक्त की एक जीवंत अभिव्यक्ति का उदाहरण है। भगवान गणेश को शुभ कार्यों की शुरुआत में विघ्नों को हटाने और सफलता को आमंत्रित करने के लिए यह आरती गाई जाती है और इससे सफलता और समृद्धि का मार्ग खुलता है।

सोमवार व्रत कथा

FAQ

गणेश जी की सूंड किस तरफ होनी चाहिए?

गणेश जी की सूंड उनके बाएं हाथ की तरफ होनी चाहिए। गणेश जी के ऐसे विग्रह से घर में सकारात्मकता और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

गणेश जी की मूर्ति का मुंह किधर होना चाहिए?

गणेश जी के विग्रह/मूर्ति का मुंह उत्तर दिशा में होना चाहिए। आप उत्तर पूर्व और पश्चिम दिशा में भी गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर सकते है। गणेश जी का मुख दक्षिण दिशा में नही होना चाहिए। इसी के साथ बाथरूम आदि के पास भी गणेश जी की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।

गणेश की कितनी मूर्तिया घर में रख सकते है?

घर में आपको भगवान गणेश की 2 से अधिक तस्वीरे या मूर्तिया नही रखनी चाहिए। एक देवी देवता की अधिक मूर्तिया रखना शुभ नही माना हैं।

गाड़ी में किस भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए?

आप अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड पर भगवान गणेश की मूर्ति रख सकते है। इससे आपकी यात्रा सुरक्षित और मंगलमय होगी।

घर के मेन गेट पर किसकी मूर्ति लगानी चाहिए?

वास्तु के अनुसार घर ले मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हालांकि कुछ ज्योतिष और वास्तु के ज्ञाता मुख्य द्वारा पर गणेश जी मूर्ति रखने से मना करते है।

घर में गणेश जी की मूर्ति कितनी बड़ी होनी चाहिए?

घर में स्थापित करने के लिए गणेश जी मूर्ति/प्रतिमा 3 अंगुल से बड़ी नही होनी चाहिए।

Leave a Comment